Road safety world series - देहरादून में आज यहां डायवर्ट रहेंगे रूट, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान

post

आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के अंतर्गत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के मद्देनजर शहर के कई स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा। सात जगहों पर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। 
एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे के मुताबिक यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए आम जनता से भी अपील की गई है। पार्किंग व्यवस्था के लिए कई ग्राउंड चिन्हित किए गए हैं।
देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच होने हैं। इसमें भाग लेने के लिए भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज शहर में पहुंच चुके हैं। इन मैचों को देखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जुटने वाली है। लिहाजा, यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यह प्लान 25 तक लागू रहेगा। मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।  
क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए
प्रथम मार्ग- सहस्रधारा क्रॉसिंग-लाडपुर-रायपुर बाजार-शिव मंदिर-महाराणा प्रताप चौक। 
द्वितीय मार्ग- पुलिया नंबर 06 -किद्दूवाला-शिव मंदिर-महाराणा प्रताप चौक। 
तृतीय मार्ग- रिंग रोड-आईटी पार्क-कर्षाली चौक-काले गांव होते हुए मालदेवता रोड से महाराणा प्रताप चौक।
- थानो रोड से रायपुर स्टेडियम की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। मात्र टिकट दिखाए जाने पर स्टेडियम की ओर वाहन आने की अनुमति दी जाएगी। शेष सभी वाहन थानो चौक से डोईवाला की ओर डायवर्ट किए जाएगे।
- मालदेवता से रायपुर की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। मात्र स्टेडियम आने वाले वाहनों को आने दिया जाएगा। शेष वाहनों को काले गांव मोड़ से कृषाली चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos