खत्म हुआ आतंक, यहां लोगों ने ली राहत की सांस

post

श्रीनगर में जंगल में घास लेने गई महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने देर रात ढेर कर दिया। उनके साथ वन विभाग की टीम भी थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 11 बजे बछेली गांव में आदमखोर गुलदार को जॉय हुकिल ने मार गिराया।  बता दें कि बीती 23 अक्टूबर को बछेली के पास जंगल में आदमखोर ने घास लेने गई एक महिला को अपना निवाला बना लिया था। जबकि दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। 

श्रीनगर के लोअर भक्तियाना निवासी मीनाक्षी नौटियाल पत्नी हरीश अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल ली थी। घास काटने के बाद सभी महिलाएं सुबह करीब सात बजे लौटने की तैयारी कररही थी, तभी झाड़ियों मेंछिपे गुलदार ने अचानक मीनाक्षी पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आदमखोर को मार गिराया गया,, एक मादा गुलदार भी उसके साथ थी।  अब मादा गुलदार को पिंजरे में पकड़ने की कोशिश की जाएगी।


ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos