सीएम ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का किया उद्घाटन, पर्यटन को लगेंगे पंख

post

पौड़ी जिले के बिलखेत में आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। ये फेस्टिवल 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा जिसमें देश के 13 राज्यों से 70 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इसमें 100 से अधिक पायलट हिस्सा लेंगे जिससे पौड़ी जनपद के अपने पैरामोटर की लैंडिंग के साथ ही एयरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं को भी पंख लगेंगे।
बता दें कि, इस एडवेंचर इवेंट में देश के कोने-कोने से 100 से अधिक पैराग्लाइर शिरकत करेंगे। ऐसे में हिमाचल, पिथौरागढ़ के बाद अब पौड़ी में साहसिक खेलों को अलग पहचान मिलेगी। इस आयोजन के बाद चारधाम और लैंसडाउन आने वाले पर्यटकों के लिए यहां पर माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग, एंगलिंग, कयाकिंग आदि की प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
डीएम पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में साहसिक खेलों और पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पौड़ी जनपद में अपना एयर स्ट्रिप तैयार किया गया है। ये जनपद का पहला एडवेंचर फेस्टिवल है।
 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos