टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने किया ये एलान

post

उत्तराखंड में आज से टिहरी झील महोत्सव शुरू हो गया है।सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह 11 बजे महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने मेले में देव डोलियों की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कोटी कालोनी में साहसिक खेलों की जानकारी ली। 
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि झील महोत्सव से टिहरी और उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। सीएम ने घोषणा करते हुये कहा कि अब हर साल बसंत पंचमी पर टिहरी झील महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मेले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सेना, आईटीबीपी और बीएसएफ के जवान वाटर स्पोर्ट्स में करतब दिखाते रहे। अगले साल महोत्सव को और भव्य किया जाएगा. 
इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
इससे पहले टिहरी प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा झील महोत्सव का उद्देश्य टिहरी को विश्व स्तरीय साहसिक पर्यटन गंतव्य बनाना है। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos