दर्दनाक हादसा - मातम में बदली खुशी, कार पर बोल्डर गिरने से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत

post

 

शपथ ग्रहण के लिए जा रहे टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के ग्राम टटोर के नवनिर्वाचित प्रधान की चलती कार के ऊपर बोल्डर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
प्रधान प्रताप सिंह (50) पुत्र पंचू राम कार से बुधवार सुबह थत्यूड़ ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।
कार में गांव के ही चालक अर्जुन सिंह (48) पुत्र गुलाब सिंह और पास ही के गांव के मुनोगाी की पुष्पा देवी (45) पत्नी सुंदर सिंह और उनकी बेटी नीतू (20) भी सवार थे। कार अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर गरखेत के समीप पहुंची तभी करीब 9:45 पर अचानक पहाड़ी से चलती कार के ऊपर बोल्डर गिर गया, जिससे कार पूरी तरह पिचक गई।
 दुर्घटना में टटोर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। 
 मृतक ग्राम प्रधान अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटा का भरापूरा परिवार छोड़ गया
प्रताप सिंह आठ दिन पहले ही टटोर गांव के प्रधान निर्वाचित हुए थे। टटोर गांव में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। प्रधान पद पर हुए उप चुनाव में 29 जून को प्रताप सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया था। प्रधान बनने के बाद घर परिवार में खुशी का माहौल था। बुधवार सुबह वह हंसी खुशी घर से प्रधान पद की शपथ लेेने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के लिए निकले थे। गांव से 25 किमी दूर पहुंचे ही थे कि कार के ऊपर मौत बनकर बोल्डर गिर पड़ा और उनकी मौके पर ही जान चली गई। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos