Ankita murder case - गम और गुस्से के बीच हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, सीएम ने दिलाया न्याय का भरोसा

post

श्रीनगर के आईटीआई घाट पर  अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। भाई ने बहन अंकिता की चिता को मुखाग्नि दी । वहीं, इससे पहले अंकिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर नाराज लोगों ने बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे को जाम कर दिया था।
बताया जा रहा है कि अंकिता का परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था और परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। 
हालांकि सीएम और जिला प्रशासन के समझाने पर परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद श्रीनगर के आईटीआई घाट अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया । इस दौरान भारी भीड़ घाट पर अंकिता को विदाई देने के लिए जुटी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा  है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में जो भी शामिल होगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मामले में एसआईटी जांच कर रही है. उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
 उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है. ऐसे में लोगों का आक्रोशित होना भी स्वाभाविक है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos