चम्पावत में सीएम की 92 में से 28 घोषणाएं नहीं हुई पूरी, डीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

post

चम्पावत में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने जिला कार्यालय सभागार में जिले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की।
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चम्पावत जिले के विभिन्न भ्रमणों के दौरान जिले के विकास हेतु वर्तमान तक कुल 92 घोषणाएं की हैं।
  मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने वर्तमान में जिला स्तर लंबित कुल 28 घोषणाओं की समीक्षा करते हुए विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर एक भी घोषणा लंबित न रहे इस हेतु अधिकारी प्रत्येक दिन अपनी स्तर से मोनिटरिंग करें तथा त्वरित कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन घोषणाओं के अंतर्गत भूमि की आवश्यकता है उनमें तत्काल संबंधित विभाग राजस्व एवं वन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर भूमि के प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इसके साथ ही जिनमें कार्यदाई संस्था के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने हैं वह भी शीघ्रता से करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजना सुनिश्चित करें।
  बैठक में अवगत कराया कि जिले में मुख्यमंत्री की 92 घोषणाओं में से वर्तमान तक 32 घोषणा पूर्ण हो गई हैं। 28 में जिला स्तर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। 4 घोषणाएं ऐसी हैं जो किसी अन्य योजना से जुड़कर पूर्ण हो गई हैं उन्हें विलोपन में रखा गया हैं तथा 28 जिला स्तर पर लंबित है जिनमें कार्यवाही गतिमान है। बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा प्रभागीय वनाधिकारी आर सी काण्डपाल मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos