यहां डीएम के छापे में गैरहाजिर मिले 76 कर्मचारी, देना होगा स्पष्टीकरण

post

 


डीएम टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार ने आज विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के 07 अधिकारियों सहित कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जिसपर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने आज प्रातः लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, बाल विकास, सेवायोजन, मत्स्य, जिला विकास,
स्वजल, पंचास्थानी, जिला बचत एवं युवा कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें लघु सिंचाई के 03, ग्रामीण निर्माण विभाग के 06, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के 07, समाज कल्याण के 02, पीएमजीएसवाई के 22, डीआरडीए के 05, बाल विकास के 02, सेवायोजन कार्यालय के 05, मत्स्य के 08, जिला विकास के 04, स्वजल के 03, पंचस्थानी के 05, जिला बचत में 01 तथा युवा कल्याण कार्यालय के 03 कार्मिक शामिल हैं। इनमें पंचास्थानी, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, मत्स्य, सेवायोजन, बाल विकास एवं अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी, पीआरडी एवं उपनल कार्मिक शामिल हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई आदि मौजूद रहे।  

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos