यहां दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की गई जान

post

 

खटीमा में एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।  यहां देर रात एक इनोवा बेकाबू होकर लोहियाहेड के समीप शारदा नहर में  जा गिरी।  हादसे में तीन बच्चों और महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दो गांव में मातम छा गया। पुलिस ने देर रात को ही इनोवा कार से पांचों के शव बरामद कर  मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह उनके शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी 38 वर्षीय द्रोपती उर्फ दुर्गा पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री 12 वर्षीय ज्योति एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार की शाम को अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी। देर रात को अपने भाई के पुत्र 5 वर्षीय सोनू एवं 7 वर्षीय पुत्री दीपिका को लेकर वापस लोहियाहेड अपने घर लौट रहे थे।
तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पावर हाउस जाली के समीप शारदा नहर में गिर गई। इस बीच जब वह घर नहीं पहुंचे, तो उनके भाई मोहनचंद को इसकी चिंता हुई। जिसके बाद उनकी ढूंढ खोज शुरू की गई। तो पता चला इनोवाकार शारदा नहर  में गिरी हुई है। इस पर मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी।
देर रात को ही थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शारदा नहर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। शारदा नहर में  गिरी इनोवा कार को बमुश्किल रस्सी एवं अन्य वाहनों की मदद से खींचा गया। इसके बाद कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया।  जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos