एक्सीडेंट में घायल हुए पूर्व सीएम हरदा

post

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया। 
 हादसे में कार में सवार कमल और अजय भी घायल हुए हैं। कार सवार दो अन्य लोगों के शरीर में फ्रेक्चर आया है। 
वहीं, उपचार के बाद पूर्व सीएम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनके कमर में चोट बताई जा रही है।
अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी नेता
पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे। इलाज के बाद पूर्व सीएम आराम के लिए एक होटल में पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos