उत्तरकाशी के इस अस्पताल में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मजदूरों को टनल से निकालकर भर्ती कराने के लिए बने विशेष वार्ड का लिया जायजा

post

 

प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्याड़ीसौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने टनल में फंसे मजदूरों को निकालकर यहाँ लाने के लिए बने विशेष वार्ड की व्यवस्था जानी।
उन्होंने चिकित्सको की टीम से कहा कि रेस्क्यू कर बाहर आने के बाद श्रमिकों को यहाँ शिफ्ट किया जाना है, इसके लिए अलर्ट मोड़ पर रहें। 24 घण्टे यहाँ अपनी सेवायें दें। 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार टनल से श्रमिकों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कहा कि यह सरकार की परीक्षा की घड़ी है, सभी चिकित्सक भी अपना धर्म पूरी तन्मयता के साथ निभाए। 
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विशेष वार्ड में बिजली, पानी, आईसीयू, दवाओं, उपकरण आदि की व्यवस्था जानी।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos