मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते कल देहरादून में भी बंद रहेंगे स्कूल, यहां पढ़ें पूरा आदेश

post

उत्तराखंड में मानसून आखिरी चरण में है। लेकिन विदाई से पहले मौसम अपना तेवर दिखाएगा। 
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,देहरादून में भी 12, और 13  दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, देहरादून में  तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
, मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में एक से 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है।  आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। 


जिलाधिकारी सविन बंसल ने  अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos