स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा - केदारनाथ धाम में मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया स्वच्छता का संदेश

post

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
  अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में  जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत "स्वच्छ केदार, सुन्दर केदार" संदेश के तहत श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में मानव श्रृंखला बनायी गयी। कार्यक्रम में  मानव श्रृंखला बनाते हुए दर्शन करने पहुंचे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर सहित केदार पुरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक बोतल एकत्रित किए गए। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos