अल्मोड़ा बस हादसे में अबतक 23 लोगों की मौत, कई घायलों का इलाज जारी

post

अल्मोड़ा से आज सुबह एक बुरी खबर सामने आई है।  सल्ट विकासखंड के कुपी क्षेत्र में बस दुर्घनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 20 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर घायलों ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा।
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिहं धामी ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि जनपद अल्मोड़ा  में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
रामनगर अस्पताल में घायलों का हाल चाल जानने के लिए सीएम पुष्कर धामी व सांसद अनिल बलूनी के रामनगर पहुंचने की सूचना है।
जानकारी अनुसार रोज की तरह गढ़वाल मोटर्स की बस सोमवार सुबह पौड़ी जिले के गोलीखाल से यात्रियों को लेकर रामनगर की ओर से रवाना हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। लेकिन सल्ट के कुपी क्षेत्र पहुंचते ही अचानक चालक ने बस से नियत्रंण खो दिया। अनियंत्रित बस गहरी खाई में जा गिरी। बस अनियंत्रित होते ही सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।
हादसे में 20 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों ने उपचार के दौरान रामनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप घायल हो गए। जो मौत और जिदंगी की जंग लड़ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ओर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुट गई।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment