15 साल, देहरादून नगर निगम रहा बेहाल - पोखरियाल

post

निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार प्रसार जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने जनता के बीच पहुंचकर वोटों की अपील की। 

रायपुर क्षेत्र में जनसभा के दौरान पोखरियाल बीजेपी पर जमकर बरसे। कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में देहरादून नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहा। विकास कार्यों की बजाय भाजपा मेयर खुद के विकास में व्यस्त रहे जिससे देहरादून नगर निगम बेहाल रहा।  
पोखरियाल ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पांच साल के शासनकाल में किसी भी प्रकार के विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दिये और निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा अपनी संपत्ति अर्जित करने में लगे रहे । यही वजह रही कि  उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे और यहां तक की विजिलेंस के यहां शिकायत तक दर्ज होने के बाद भी आज तक कार्यवाही न होना भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लग रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नगर निगम में अब तक कार्य निराशाजनक रहा है।
 उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में महानगर का किसी भी प्रकार से कोई विकास नहीं किया है और आज भी जन मानस की समस्यायें यथावत है और उनमें किसी भी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और स्मार्ट सिटी के नाम पर जो कार्य किये गये है वह आज भी अधूरे है ।  उन्होंने जनता से वादा किया कि  नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड गठित होने पर महानगर सहित सभी सौ वार्डों में विकास की गंगा बहाई जायेगी और सभी विकास के कार्य धरातल पर दिखाई देंगें। 
उन्होंने कहा कि देहरादून को सुव्यवस्थित रूप में ग्रीन दून मेरा देहरादून का नारा उनके द्वारा दिया है और इसके अंतर्गत राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिवर्ष लाखों पेडों का रोपण किया जायेगा और सभी की देखभाल के लिए उचित कार्ययोजना तैयार की जायेगी जिससे सभी पौधे जीवित रहे।  

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment