माणा हिमस्खलन अपडेट - लापता 4 श्रमिकों में से एक का शव बरामद, अब तीन की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

post

चमोली के माणा में एक और श्रमिक का शव बरामद हो गया है । माणा में हुए भारी हिमस्खलन के बाद सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभी तक 51 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है। चमोली प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन में पहले 55 मजदूरों के फंसे होने की सूचना थी, लेकिन अब सामने आया है कि एक मजदूर सुनील कुमार दुर्घटना से पहले ही घर जा चुका था। उसके परिवार ने भी इसकी पुष्टि की है। अभी तीन श्रमिक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस बीच, खोज एवं बचाव अभियान में मदद के लिए सेना ने दिल्ली से ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट बौरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम भेजा है, जो एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंच गया है।

वहीं, रेस्क्यू किये गये मजदूरों का माणा और ज्योतिर्मठ आर्मी कैम्प में इलाज चल रहा है। मजदूरों का कहना है कि आर्मी कैंप के पास कंटेनर गिरने से सेना के जवानों ने उन्हें समय रहते रेस्क्यू कर लिया और अपने कैंप में ले जाकर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर उनका जीवन बचाया । इस दौरान रेस्क्यू किए गये सभी मजदूर उपचार से संतुष्ट नजर आये। मजदूरों का कहना है कि सेना और सरकार मदद नहीं करती तो उनका जीवन खतरे में पड़ सकता था।

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आज सुबह राजधानी देहरादून स्थित राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर उन्होंने हालात की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरे की मदद से बाकी बचे मजदूरों को ढूंढा जा रहा है।  इसके अतिरिक्त, जैसा कि आर्मी कमांडर, सेंट्रल कमांड ने कल बचाव अभियान हेतु अतिरिक्त सहायता भेजने के लिए बताया था एक ड्रोन-आधारित इंटेलिजेंट बौरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम दिल्ली से मंगाया गया है जिसे MI-17 हेलीकॉप्टर के सहायता से जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। यह उपकरण  चल रहे खोज और बचाव अभियानों में मददगार साबित होगा।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos