
उत्तराखंड के सचिव धीरज गर्ब्याल को नैनीताल हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता संजय गुप्ता की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये नोटिस जारी किए है।
गौरतलब है कि सचिव धीरज गर्ब्याल पर नैनीताल जिले का डीएम रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एक याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनवाई करते हुए
जस्टिस जी नरेंद्र और जस्टिस आलोक माहरा की बेंच ने उत्तराखंड सरकार, सचिव धीराज गर्ब्याल,सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही 6 सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
ज्ञात हो कि संजय गुप्ता द्वारा इसी माह की 8 तारीख को ये केस दायर किया गया था।

Admin






