दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली । रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों ने गुरुवार को शाम 7 बजे के बाद पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट में CAG की रिपोर्ट को पास कर दिया गया है जिससे इसे सदन के पटल पर रखा जा सके। आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान की 14 CAG की रिपोर्ट को अभी तक सदन में पेश नहीं किया गया है। आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का भी फैसला किया गया है। इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि अगले सप्ताह दिल्ली विधानसभा का सत्र होगा।