देश के सभी 61 कैंट बोर्ड के नामित सदस्यों का कार्यकाल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा एक साल और बढ़ा दिया गया है।
गौरतलब है कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली ने समस्त कैंट बोर्डो के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद साल 2021 में कैंट बोर्ड के स्थानीय बोर्डो से एक सिविलियन नामित सदस्यों के लिए प्रत्येक बोर्डो से उनके जी.ओ.सी कमांड और अध्यक्ष कैंट बोर्ड के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को तीन नामों का पैनल भेजने को कहा गया था उनमें से रक्षा मंत्रालय द्वारा एक ही सदस्य को बतौर नामित सदस्य बनाया जाता है! उसी क्रम मे वर्तमान में भी उक्त नामों में से ही एक सदस्य को बतौर नामित कर सदस्य कैंट बोर्ड बनाया गया है जिनका वर्तमान कार्यकाल 10 फरवरी 2027 तक रहेगा । इससे फिलहाल कैंट र्डमे चुनाव होने की सम्भावना पूर्ण रूप से समाप्त हो गयी है।
ज्ञात हो कि देश के समस्त 61 कैंट बोर्डो के निर्वाचित बोर्डो का कार्यकाल दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो गया था उसके पश्चात भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रत्येक बोर्ड मे तीन नामों मे से एक नाम के बाद सदस्य को जनता के प्रतिनिधि के रूप मे नामित किया गया है, उसी के तहत अब समस्त कैंट बोर्ड के नामित सदस्यों का कार्यकाल अगले वर्ष 10 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है।
इसी कड़ी मे कैंटोनमेंट बोर्ड कलेमेंटाउन देहरादून के तीन बार निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे श्री भूपेंदर सिंह कंडारी का लगातार दूसरे वर्ष भी कार्यकाल बढ़ गया है ।जिससे सम्पूर्ण कैंटोनमेंट
देहरादून शहर से लगी हुई दो छावनियां हैं। इनमें एक गढ़ी कैंट और दूसरी क्लेमेंटटाउन छावनी है। दोनों ही छावनियों में करीब सात-सात वार्ड हैं। इनमें छावनी एरिया से लेकर मिश्रित आबादी भी रह रही है। पिछले कई साल से इनमें चुनाव नहीं हुए हैं और बोर्ड के कार्यकाल को आगे बढ़ाया जा रहा था। इसी बीच रक्षा विभाग की ओर से कैंटो के रिहायशी एरिया को अलग करने पर भी काम चल रहा था। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर भेजा जा चुका है लेकिन कैंट और नगर निगम के बीच इस पर कई मामलों में सहमति बन गई थी जबकि कई ऐसे मामले थे जिन पर सहमति नहीं बन पाई थी। यही कारण रहा है कि यह मामला भी लटक गया था। उधर कैंटों के रिहायशी इलाकों में रह रहे लोग भी लगातार यह मांग कर रहे थे कि छावनियों के इस मसले को हल कर छावनी में चुनाव संपन्न कराने चाहिए। लोगों को चुनाव की उम्मीद थी लेकिन अब फिर कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
वर्तमान में जो बोर्ड चल रहा है वही बोर्ड अगले एक साल के लिए भी जारी रहेगा। कैंट बोर्ड के अध्यक्ष बिग्रेडियर रहेंगे। इनके अलावा बोर्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एक नामित सदस्य के रूप में रहेगा।
इसी कड़ी मे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अति महत्वपूर्ण कैंटोनमेंट बोर्ड कलेमेंटाउन देहरादून में तीन बार चुनाव द्वारा निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह कंडारी जो कि वर्तमान में भी उक्त बोर्ड में बतौर नामित सदस्य हैं ...का लगातार दूसरे वर्ष भी कार्यकाल 10 फरवरी 2027 तक बढ़ गया है।
इसी क्रम मे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अति महत्वपूर्ण कैंटोनमेंट बोर्ड कलेमेंटाउन देहरादून में तीन बार चुनाव द्वारा निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह कंडारी जो कि वर्तमान में भी उक्त बोर्ड में बतौर नामित सदस्य हैं ...का लगातार दूसरे वर्ष भी कार्यकाल 10 फरवरी 2027 तक बढ़ गया है।

Admin






