देहरादून के नानूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 21 फरवरी को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कुछ व्यक्तियों के साथ एक प्रकरण के संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय (ननूरखेड़ा) पहुंचे थे। वार्ता के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कार्यालय की कुर्सियां और अन्य सामान फेंक कर तोड़फोड़ की।इस घटना में निदेशक अजय नौडियाल समेत कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं थी । शिक्षा निदेशक बुरी तरह घायल हो गए थे जहां इलाज के दौरान उनके सर में चार टांके भी आए।
निदेशक अजय कुमार नौडियाल की तहरीर पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं (सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, संपत्ति को नुकसान और धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम
पुलिस ने साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर निम्नलिखित चार लोगों को गिरफ्तार किया है:
अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली (हिस्ट्रीशीटर)
लक्ष्मण नवानी
राकेश थपलियाल
अक्षय राणा
इसके साथ ही विधायक सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की तहरीर पर भी एक अन्य मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Admin





