रोड़ कटिंग शर्तों में मानकों के उल्लंघन पर एक्शन तय, प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

post

देहरादून के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा और नए रोड कटिंग कार्यों की अनुमति को लेकर मंथन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । 

 मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि माह अप्रैल तक सभी संचालित निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।

 जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं/निर्माण एजेंसियों को सशर्त अनुमति जारी करते हुए तय शर्तों का कड़ाई से पालन करवाया जाए और मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाते हुए आरसी के जरिए वसूली की जाए। 

साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि अनुमति के समय जुड़ी एजेंसियों से शर्तों का पालन और समयावधि में काम पूरा करने सम्बन्धी शपथ पत्र ले लिया जाए। मानको का उल्लंघन होने पर मुकदमा दर्ज करते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय एवं इन्टिग्रेटेड प्लान के साथ कार्य करते हुए संचालित विकास कार्यों को जनमानस की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत निर्धारित मानकों के अन्तर्गत समयबद्ध पूर्ण करें ताकि निर्माण कार्यों के लिए बार-बार सड़क न खोदनी पड़े। 

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर गतिमान निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग की जाए तथा निर्माण स्थल पर सुपरविजन हेतु जूनियर अभियंता अनिवार्यरूप से मौजूद रहे। 

रोड खराब होने की शिकायत पर मंत्री ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के बाद सड़क को निर्धारित मानक के अनुसार कम्प्रेस किया जाए। 

साथ ही निर्देशित किया कि जो एजेंसी निर्धारित मानक एवं रोड़ कटिंग की शर्तों का उल्लंघन करती पाई जाती हैं तो ऐसी एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी पैनल्टी लगाई जाए। 

 मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं लोनिवि, यूपीसीएल, पिटकुल, जल संस्थान, पेयजल निगम, स्मार्ट सिटी लि0 जैसे विभागों को आपसी से अपने-अपने विभागों से सम्बधिन्त योजना तैयार करते हुए आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि निर्माण कार्यों हेतु बार-बार सड़क खोदने की जरूरत न पड़े।

बैठक में गैल की गैस पाईपलाईन विछाने एवं घरों में गैस पाईपलाईन से कनैक्शन देने की जानकारी लेने पर गैल के प्रतिनिधियों ने बताया कि 65 हजार किमी नेटवर्क पर कार्य हो रहा है। 

शुरूआती चरण में 38 हजार घरों को कनैक्ट करना है तथा 2500  घरों को कनैक्ट कर लिया गया है। गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर काम चल रहा है। इसी  प्रकार विद्युत लाईन अंडग्राउंड करने, सीवर, पेयजल आदि कार्य गतिमान हैं, जिस पर मा0 प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों पर काम चल रहा है वहां पर  अप्रैल तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।  

गौरतलब है कि वर्तमान में पेयजल एवं सीवर पाइपलाइन-यूयूएसडीए तथा जल निगम भूमिगत विद्युत केबल-यूपीसीएल एडीबी तथा पिटकुल, गैस पाइपलाइन परियोजना-गैल गैस लि0 पेयजल पाइपलाइन-जल संस्थान एवं जल निगम दूरसंचार जिओ-एयरटेल तथा अन्य ऑप्टिकल फाइबर आदि कार्य गतिमान है।

 बैठक में सामने आया कि विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा नियमित एवं प्रभावी निगरानी का अभाव के साथ ही अनुमति आदेश में उल्लिखित शर्तों बैरिकेडिंग की कमी चेतावनी संकेतक/रिफ्लेक्टर आदि सुरक्षा मानकों का पालन न होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा शहर में निर्माण कार्यों हेतु पूर्व में जारी सभी अनुमतियां निरस्त कर रखी है।  

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment