पूर्व सीएम खंडूड़ी का निधन - 3 दिन का राजकीय शोक घोषित, कल होगा अंतिम संस्कार

post

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना में उत्कृष्ट सेवा के बाद खंडूड़ी ने जनसेवा में ईमानदारी, सादगी और पारदर्शिता की मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सशस्त्र बलों से लेकर राजनीति तक उनका योगदान अविस्मरणीय रहा और वे उत्तराखंड के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे।
प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी सुधार में उनके प्रयासों को भी याद किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उनका योगदान सुशासन, विकास और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सदैव स्मरणीय रहेगा। वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चन्द्र खंडूड़ी ने अनुशासन, ईमानदारी और सुशासन की मजबूत पहचान बनाई, उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
वहीं उनके निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 मई को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment