नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा - एक ही परिवार के 4 लोगों समेत पांच की मौत

post

नैनीताल में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेनिटोरिम के भवाली बाई पास में खाई में वाहन गिर गया। हादसे में  वाहन सवार  एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर 2.15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ जहां  एक  कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और SSB की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

घटना की सूचना पर नैनीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और SDRF की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment