युवाओं के लिए सुनहरा मौका -16 जुलाई को होगा Mr. & Miss Dehradun 2026 का Final Audition

post


 उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में से एक Mr. & Miss Dehradun, जो वर्ष 2015 से लगातार युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, उसके Final Audition 2.0 का आयोजन 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को Studio XO, राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन के निकट, देहरादून में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन KLMT Media द्वारा किया जा रहा है। आयोजक कनिष्क सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड के अधिक से अधिक युवाओं को बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पहली बार देहरादून में किसी भी ब्यूटी पेजेंट में प्रतिभागियों से न तो ग्रूमिंग चार्ज लिया जा रहा है और न ही कोई हिडन चार्ज, जिससे हर प्रतिभाशाली युवा बिना किसी झिझक के अपने सपनों की ओर पहला कदम बढ़ा सके।
उन्होंने आगे कहा कि यह उत्तराखंड और देहरादून के लिए गर्व की बात है कि एक स्थानीय संस्था युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। चयनित प्रतिभागियों को प्रोफेशनल फोटोशूट, सब-टाइटल राउंड, मीडिया कवरेज, लाइव टेलीकास्ट और OTT प्लेटफॉर्म पर फीचर होने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं, उत्तराखंड की फैशन इंडस्ट्री में पहली बार चयनित प्रतिभागियों के लिए विशेष "Team Bus" की भी शुरुआत की जा रही है, जो उन्हें विभिन्न ऑफिशियल गतिविधियों, सब-टाइटल राउंड और ग्रैंड फिनाले तक लेकर जाएगी।
प्रतियोगिता के Co-Organiser अर्नव हुड्डा ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं को फैशन, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर देना है। वहीं Associate Partner अभिषेक खेरा (Magic Dust Creation) ने कहा कि यह पहल प्रदेश की उभरती हुई प्रतिभाओं को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 16 जुलाई को सुबह 11:00 बजे निर्धारित ड्रेस कोड White T-Shirt/Top एवं Blue Denim में समय से 15 मिनट पहले स्थल पर पहुँचें। यह Mr. & Miss Dehradun 2026 का अंतिम ऑडिशन होगा और इच्छुक प्रतिभागियों के लिए स्वयं को साबित करने का अंतिम अवसर रहेगा।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment