यूटीयू पेपर लीक के मुद्दे पर गरजी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मांगा इस्तीफा

post

देहरादून यूटीयू में पेपर लीक का मुद्दा बड़ा सियासी रंग ले चुका है।हालांकि सरकार दावा कर रही है कि आरोपी सलाखों के पीछे है और  जांच जारी है।बावजूद इसके प्रदेश की सियासत पूरे मुद्दे पर गरमाई है।
देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) के कथित पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने विश्वविद्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। मौके पर  सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। 


उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नन्दा की चौकी से मार्च करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र  और राज्य सरकार दोनों पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और सरकार ऐसे मामलों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।


 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की माने तो यूटीयू प्रकरण को भी दबाने की सरकार ने पुरजोर कोशिश की लेकिन लगातार उठती आवाज़ के बीच मामला दबाए नहीं दबा।
 बड़ी तादाद में छात्रों को साथ लेकर कांग्रेस नेताओं ने इस मसले पर आज टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर आंदोलन किया। और सरकार पर नकलमाफियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
यूटीयू के बाहर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मिशन 2027 फतह का ख्वाब देख रही कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर है और निष्पक्ष जांच के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की माँग कर रही है।

 

 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment