विदेश post authorAdmin 26-Mar-2020 (0)

कोरोना को लेकर नोबल पुरस्कार विजेता की भविष्यवाणी, आप भी पढ़िए...

post

कोरोना वायरस को लेकर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बायोफिजिसिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल लेविट की एक भविष्यवाणी लोगों को कुछ राहत दे सकती है। लेविट ने एक भविष्यवाणी की है कि सोशल डिस्टेंसिंग ने दुनिया को एक बूस्टर शॉट दिया है जो इस समय महामारी से लड़ने के लिए जरूरी है। इसलिए कोविड-19 का कहर जल्द ही खत्म हो जाएगा।
रसायन विज्ञान में 2013 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले लेविट ने इससे पहले चीन में महामारी के बारे में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि चीन में यह महामारी विनाशकारी प्रकोप लेकर आएगी। माइकल लेविट वही हैं, जिन्होंने भविष्यावाणी की थी कि चीन में सवा तीन हजार लोग मरेंगे। माइकल लेविट ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमें कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए जो करना चाहिए, वो हम कर रहे हैं। हम सब ठीक होने जा रहे हैं। लेविट ने आगे बताया कि परिस्थिति उतनी भयावह नहीं है, जितना कि चेताया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या परेशान करने वाली है, मगर धीमी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। कोरोना वायरस से दुनियाभर में इस वायरस से अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos