विदेश post authorAdmin 07-Nov-2020 (0)

जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प को दी शिकस्त

post

अमेरिका चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ वो डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। 
जीत की खबरें आने के बाद बाइडेन ने एक वीडियो ट्वीट किया और कहा, 'अमेरिका, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आपने देश के नेतृत्व के लिए मुझे चुना है. हमारे आगे का काम मुश्किल होगा लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं सभी देशवासियों का राष्ट्रपति रहूंगा- चाहे आपने मुझे वोट किया हो या नहीं. बाइडेन ने कहा कि आपने जो भरोसा मुझपर दिखाया है, उसे मैं पूरा करूंगा.' उन्होंने अपटे ट्विटर हैंडल को भी अपडेट कर दिया है. 
 जीत निर्णायक राज्य पेनसिल्वेनिया में बाइडेन के जीत के बाद प्रोजेक्ट किया गया. इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट' मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे. 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos