आज शीतकाल के लिए बन्द होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

post

अन्नकूट पर्व के मौके पर आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन आगामी 6 महीने तक मुखबा (मुखीमठ) में कर सकेंगे। हालांकि, इस बार कोरोना काप असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। गंगोत्री धाम की बात करें तो अभी तक 43,041 और यमुनोत्री धाम में 14,089 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए आज 30 गते कार्तिक शुक्ल पक्ष में अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:15 मिनट पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए जाएंगे। उसके बाद मां गंगा की डोली आर्मी बैंड और ढोल-दमाऊ के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होगी। 
गंगोत्री धाम के पुरोहित और श्रद्धालु मां गंगा की डोली को पैदल कंधे पर लेकर मुखबा गांव से 3 किमी पहले मार्कण्डेय मंदिर पहुंचेंगे जहां पर मां गंगा की डोली रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर श्रद्धालु रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन करते हैं।
 वहीं, 16 नवंबर को मां गंगा की डोली मुखबा अपने शीतकालीन गद्दी पर विराजमान होगी।
उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट भी भैयादूज पर 16 नवंबर को बंद होंगे। जिसके बाद मां यमुना के दर्शन श्रद्धालु शीतकाल में खरसाली (खुशीमठ) में कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment