पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध, कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन

post

देशभर के साथ साथ उत्तराखण्ड में भी आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। 
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर  प्रदर्शन किया।  प्रीतम सिंह ने चेताया कि अगर केंद्र ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली तो कांग्रेस जनआंदोलन शुरू करेगी। 
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोरोना से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है।

देहरादून की रायपुर विधानसभा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा।कांग्रेसियों का कहना था कि पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार आमजन का शोषण कर रही है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment