यहां दो हफ्ते तक भारत और नेपाल के जवान एक दूसरे से सीखेंगे आतंकवाद और आपदा से निपटने के गुर

post

आज से भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण-15 पिथौरागढ़ के आर्मी क्षेत्र में शुरू हो गया है।भारत और नेपाल दोनों देशों की राष्ट्रीय धुन के साथ अभ्यास की शुरुआत की गई। लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने उद्घाटन समारोह में सभा को संबोधित किया और दोनों टुकड़ियों को अभ्यास के लिए शुभकामनाएं दी। 
 इससे पहले रविवार को दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक एक दूसरे से रूबरू हुए।
अभ्यास के दौरान दोनों मुल्कों के सैनिक आतंकवाद और आपदा से निपटने के तौर तरीके साझा करेंगे। और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध की विधा भी एक दूसरे को सिखाएंगे। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत 2005 में प्लाटून स्तर पर हुई थी। इसे बाद में बढ़ाकर कंपनी स्तर पर कर दिया गया है। 
इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल के 300 जवान और भारत के 350 जवान शामिल हैं।बता दें कि सूर्य किरण श्रृंखला एक द्वि-वार्षिक कार्यक्रम है। ये भारत और नेपाल में आयोजित किया जाता है।युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देश के सैनिक आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और हथियार संचालन के गुर सीखेंगे।
14 दिन तक चलने वाला ऑपरेशन सूर्य किरण
दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध प्रगाढ़ बनाने में भी मददगार होगा। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment