मिशन 2022 - ये राह नहीं आसान, धर्मपुर सीट पर टिकट के लिए इनकी दावेदारी ने बढ़ाई मौजूदा विधायक की मुश्किल

post

उतराखण्ड राज्य में वर्तमान भाजपा सरकार के मात्र 5 माह का कार्यकाल शेष रह गया है। भारतीय चुनाव आयोग अगले साल 2022 के  फरवरी माह मे उत्तराखण्ड राज्य मे विधानसभा चुनाव करवा सकता है।
 वहीं देहरादून के सबसे ज्यादा मतदाताओ वाली हाॅट सीट धर्मपुर की बात करें तो यहां मौजूदा विधायक विनोद चमोली हैं । हालांकि इस बार दावेदारों की लंबी फेहरिस्त यहां नज़र आ रही है और हर कोई खुद को मजबूत मान रहा है।  देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव मे कुल1,84,069 मतदाता थे ।  फिलहाल वर्तमान समय मे नये मतदाता जोडने का कार्य चल रहा है ऐसे में मतदाताओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।  
 इस विधानसभा सीट पर वर्तमान में देहरादून के नगर निगम में दो बार मेयर रहे व वर्तमान समय मे विधायक विनोद चमोली ने 2017 के विधानसभा चुनाव की प्रचंड मोदी लहर में कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री और धर्मपुर क्षेत्र के तत्कालीन कांग्रेस विधायक दिनेश अग्रवाल को हराकर इस सीट से विजय प्राप्त कर उतराखण्ड विधानसभा में बतौर विधायक प्रथम बार प्रवेश किया।बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव मे उतराखण्ड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिया था उस समय संपूर्ण उतराखण्ड राज्य मे जोरदार मोदी लहर थी जिसके फलस्वरूप इस पर्वतीय प्रदेश की 70 विधानसभाओ मे से भाजपा को 57 विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त हुई थी । 
पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना देश और उत्तराखण्ड प्रदेश मे प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कराए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यो और उनकी जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रति देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता का विश्वास और सम्मान पूर्व से अधिक बढ़ा है ,, पर वर्तमान समय मे 2017 की तुलनात्मक मोदी लहर दिखाई नहीं दे रही है। फिलहाल तो राज्य की सबसे अधिक मतदाताओं वाली देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली को इसबार  उनके ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओ के विरोध का सामना भी करना पड रहा है जो सर्वविदित है।
 हाल ही में इसी विधानसभा के एक भाजपा मंडल अध्यक्ष, उनके महामंत्री और उपाध्यक्ष ने विधायक विनोद चमोली के व्यवहार व कार्यशैली का विरोध करते हुए अपना इस्तीफा महानगर भाजपा संगठन को सौंप दिया था। धर्मपुर विधानसभा के सूत्र बताते है भाजपा के कई और नेता और कार्यकर्ता भी विधायक महोदय से नाखुश है और वह इस सीट से दावेदारी करने वाले अन्य नेताओ का समर्थन कर रहे है और उनके साथ घूमकर उनके लिए बैठकें भी आयोजित कर रहे है। 
वहीं देहरादून की इस धर्मपुर विधानसभा सीट से कई युवा भाजपा नेता जो कि पार्टी के साथ दो दशक से ज्यादा समय से कार्य कर रहे हैं ,  कार्यकर्ताओ व जनता के समक्ष अपनी दावेदारी की बात रख रहे है। सूत्रो के हवाले से पता चला है कि प्रत्येक दावेदार अपनी पार्टी के वरिष्ठ प्रादेशिक व राष्ट्रीय नेताओ से संपर्क बनाए हुए है वह उनके समक्ष मजबूती के साथ धर्मपुर सीट से अपनी-अपनी दावेदारी की बात रख रहे हैं और भाजपा का टिकट मांग रहे है। 
धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की दौड मे फिलहाल वर्तमान विधायक विनोद चमोली के अलावा कुछ नाम आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए है जिनके पोस्टर्स और होर्डिंग्स आये दिन देखे जा रहे हैं। उन मुख्य उम्मीदवारो मे भाजपा के लोकप्रिय तेज-तर्रार युवा नेता और तीन बार कैंट बोर्ड कलेमेनटाउन, देहरादून के इतिहास में निर्वाचित उपाध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह कंडारी भी है जो पिछले 23 वर्षो से भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। कंडारी भारतीय जनता युवा मोर्चा में कलेमेनटाउन मंडल अध्यक्ष, देहरादून जिला के युवा मोर्चा मे रचनात्मक प्रकोष्ठ प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून में जिलाध्यक्ष, से लेकर प्रदेश सह- प्रभारी युवा मोर्चा रचनात्मक प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड व प्रदेश  मंत्री युवा मोर्चा के पदो पर  गणेश जोशी, वर्तमान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और पूर्व दायित्वधारी और भाजपा के वरिष्ठ प्रादेशिक नेता गजराज सिंह बिष्ट की टीम मे उपरोक्त वर्णित पदो पर कार्य कर चुके है। युवा नेता कंडारी ने भाजपा उतराखण्ड की प्रादेशिक टीम में तीन बार बतौर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल और  तीरथ सिंह रावत के साथ भी उनके तत्कालीन प्रदेश अध्यक्षीय कार्यकाल की मुख्य टीम मे भी कार्य किया है। लोकप्रिय और तेज-तर्रार युवा नेता भूपेंद्र कंडारी का पार्टी के प्रति समर्पण और सकारात्मक कार्यशैली से सभी पूर्व मुख्यमंत्री गण भगत सिंह कोशयारी, मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी जी, डा.रमेश पोखरियाल निशंक  ,त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत व वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भली प्रकार से वाकिफ हैं। वह पिछली बार भी 2017 के विधानसभा चुनाव मे भी धर्मपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी का टिकट मांग रहे थे और विश्वस्त सूत्र बताते है कि भाजपा के तीन सदस्यीय पैनल मे वर्तमान विधायक विनोद चमोली व स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के साथ भूपेंद्र सिंह कंडारी का नाम प्रमुखता पूर्वक था। कंडारी धर्मपुर विधानसभा मे लोकप्रिय भाजपा युवा नेता है जिनके साथ युवा, मातृ शक्ति, पूर्व सैनिक गढवाल और कुमाऊँ (पर्वतीय), मैदानी, गोरखाली और मुस्लिम समुदाय के लोग हजारो की तादाद मे जुड़े हुए है। वह इस बार भी धर्मपुर विधानसभा से टिकट पाने हेतु सक्रिय होकर कार्यकर्ताओ और जनता के बीच बैठके कर रहे हैं। सूत्र बता रहे कि भाजपा नेता स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल भी इस सीट से अपना टिकट चाह रहे हैं और वह भी धर्मपुर क्षेत्र मे निरंतर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर सक्रियता बनाये हुए हैं। वहीं इस सीट से भाजपा की टिकट चाहने वाले तीसरे युवा नेता पहाड़ी प्रजामंडल समाज के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य बीर सिंह पंवार भी है जो कि धर्मपुर विधानसभा मे सक्रिय होकर बैठके कर रहे है।  सूत्र बताते है कि इन युवा नेताओ के अलावा धर्मपुर सीट से टिकट चाहने वाले कुछ और भी दावेदार गुपचुप तरीके से पार्टी के भीतर और क्षेत्र मे अपनी सक्रियता बनाये हुए हैं। वह सभी भाजपा की पूर्व और वर्तमान सरकारो मे दायित्वधारी भी रहे हैं। फिलहाल उत्तराखण्ड प्रदेश की सबसे अधिक मतदाताओ वाली इस हॉट सीट पर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठन आने वाले समय मे किसको टिकट देता है यह तो आने वाला समय बतायेगा। बहरहाल इस बार धर्मपुर सीट मे प्रत्येक दावेदार जनता के बीच जाकर जिस प्रकार से अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर बैठके कर रहे है उससे तो यही प्रतीत होता है कि विधायक विनोद चमोली की राह पूर्व विधानसभा चुनाव 2017 की भांति इस बार 2022 विधासभा चुनाव मे आसान नही होने वाली है ।उनको अपनी ही पार्टी मे वरिष्ठ के साथ-साथ युवा नेताओ से जोरदार टक्कर मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment