उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा- कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत

post

यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। 
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। 
 वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। बता दें, शुक्रवार को भी चमोली जिले में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment