उत्तरकाशी में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं।