यहां फैक्ट्री के दो गोदामों में आग से करोड़ों का नुकसान, दमकल की 13 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

post

भगवानपुर में रायपुर के पास बल्ब बनाने वाली एक फैक्टरी परिसर में बने दो गोदामों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 13 टीमों ने 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास की फैक्टरियों में हड़कंप मचा रहा। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम रायपुर के पास बल्ब बनाने वाली नारायण फैक्टरी है। फैक्टरी ने अपने परिसर में प्रीतम कंपनी और पीजी कंपनी काे दो गोदाम किराये पर दे रखे हैं। गोदाम में दोनों कंपनी ने अपना कच्चा माल, वाशिंग मशीन, फ्रीज, पैकिंग सामग्री व अन्य सामान रखा हुआ है। सोमवार देर रात करीब दो बजे संदिग्ध हालात में दोनों गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा...
आग की लपटें देख कंपनी में काम कर रहे करीब 60 अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना भगवानपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की समेत 13 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग की ऊंची लपटों के साथ धमाके भी होने लगे।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम रायपुर के पास बल्ब बनाने वाली नारायण फैक्टरी है। फैक्टरी ने अपने परिसर में प्रीतम कंपनी और पीजी कंपनी काे दो गोदाम किराये पर दे रखे हैं। गोदाम में दोनों कंपनी ने अपना कच्चा माल, वाशिंग मशीन, फ्रीज, पैकिंग सामग्री व अन्य सामान रखा हुआ है। सोमवार देर रात करीब दो बजे संदिग्ध हालात में दोनों गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा।
आग की लपटें देख कंपनी में काम कर रहे करीब 60 अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना भगवानपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की समेत 13 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग की ऊंची लपटों के साथ धमाके भी होने लगे।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment