दुखद - चीला रेंज पर सड़क हादसे में 2 रेंजरों समेत 4 की मौत, 5 घायल, एक लापता

post

ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई।  विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं।  

आज शाम चीला मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस  हादसे में दो अधिकारियों समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे में पांच लोग घायल हैं जबकि एक लापता है। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। 
हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में 10 लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।
 मृतकों के नाम
शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी) 
2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान
4- कुलराज सिंह 

घायल
1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)
2- राकेश नौटियाल 
3- अंकुश
4- अमित सेमवाल (चालक)
5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)
लापता
आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक

ये भी पढ़ें

Leave a Comment