कांग्रेस ने फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल, देहरादून यूथ कांग्रेस ने भी दिखाया दम

post

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून के बन्नू स्कूल में विशाल कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। 
इस दौरान देहरादून समेत प्रदेशभर से हजारों की तादाद में कांग्रेसियों ने जुटकर जीत का दंभ भरा।
देहरादून में जिला प्रभारी नवीन रमोला के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट हुए।

 इसके साथ ही धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष  मो. वसीम,  रायपुर विधानसभा अध्यक्ष, शुभम चौहान,  विधानसभा अध्यक्ष देहरादून कैंट कार्तिक बिरला के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन पर स्वागत हेतु युवाओं को संगठित कर विशाल रैली का आयोजन किया गया।  
सभी युवाओं ने आगामी लोकसभा चुनावों हेतु पार्टी को मजबूत करने का व हर बूथ पर 5 यूथ को जोड़ने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment