कपिल शर्मा-दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर रिलीज, ये है सरप्राइज

post

मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस किया था जिसका नाम 'मेगा ब्लॉकबस्टर' था। मेगा ब्लॉकबस्टर को लेकर कुछ दिनों से काफी माहौल बना हुआ था। सब इस कंफ्यूजन में थे कि आखिर ये मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट है क्या? मेगा ब्लॉकबस्टर कोई फिल्म या सीरीज नहीं, बल्कि एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप का ऐड कैंपेन है। 
 कॉमेडियन कपिल शर्मा, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण मीशो ऐप के ऐड के लिये साथ आये हैं। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि रणबीर, दीपिका, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और बाकी स्टार्स दर्शकों को मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के बारे में बताते दिख रहे हैं. रणवीर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, मीशो का मेगा ब्लॉकबस्टर सेल!

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos