दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

post

अभिनेता अरुण बाली का आज मुंबई में निधन हो गया।  वे 79 वर्ष के थे।  अरुण बाली ने सुबह 4:30 मिनट पर आखिरी सांस ली। 
अरुण बाली लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कुछ महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।अरुण बाली एक दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis से जूझ रहे थे। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है।
 अरुण बाली के निधन ने टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कई सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। 
अरुण बाली ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक से की थी।वह राजू बन गया जेंटलमैन, खलनायक, जब वी मेट, फूल और अंगारे, केदारनाथ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर बार एक अलग छाप छोड़ी है।
इसके अलावा वह 'बाबुल की दुआएं लेती जा', कुमकुम जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos