जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर, सिंगर को लगी गंभीर चोट

post

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर है।  जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है। 
सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।
वहीं जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos