विदेश post authorAdmin 24-Jan-2024 (0)

रूस के बेलगोरोद में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों की मौत

post

रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में बुधवार को एक रूसी इल्यूशिन आईएल-76 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी लोगों की हादसे में मौत हो गई है। आईएल-76 एक सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को एयरलिफ्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।  रूसी इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान यूक्रेनी युद्धबंदियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए के लिए ले जा रहा था।
 रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोगों के साथ 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे। हादसे की वजह की अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है। 
आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध काफी वक्त से चल रहा है. दोनों देशों के बीच युद्ध को 23 महीने से अधिक समय हो गया है । इस बार दोनों देशों के बीच ये 48वां प्रिजनर एक्सचेंज होने जा रहा था। अब तक दोनों देशों ने कई कैदियों को रिहा किया है। रूस ने यूक्रेन के 230 तो वहीं यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos