बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में नहीं बना सकेंगे रील, इसलिए की गई व्यवस्था

post

इस बार चारधाम यात्रा के दौरान  केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रही है। 
दोनों  धामों में दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। सभी श्रद्वालुओं को सुगमता से दर्शन हो, इसके लिए प्रदेश सरकार व बीकेटीसी व्यवस्था में जुटी है। पिछली बार देखा गया कि मंदिर परिसर में लोग रील बनाने लगते हैं जिससे भीड़ हो जाती है। यही वजह है कि इस बार बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने की अनुमति नहीं होगी।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया, मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर श्रद्वालुओं को सुगम दर्शन करने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर परिसर में वीडियो व रील बनाने पर रोक रहेगी। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos