देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, 3 घायल

post

देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर  के पास बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित खड़े एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। हादसे के वक्त इको गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोगों ने इलाज  के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी   3 घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के कारण लोडर अनियंत्रित हो गया और पीछे से आ रही इको गाड़ी उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचवाया। इससे काफी देर तक सड़क में यातायात भी प्रभावित हुआ। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 के माध्यम से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment