विदेश post authorAdmin 22-Oct-2019 (0)

रोडवेज पर लगेगा ब्रेक !

post

परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी है. ऐसे में परिवहन निगम द्वारा इस समस्या का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश,हिमाचल,दिल्ली हरियाणा सहित अन्य राज्यों में जाने वाली सभी बसों का संचालन ठप हो जाएगा.


ये रही प्रमुख मांगें

1-  सितंबर माह का वेतन भुगतान किया जाए।

2-  पूर्व की भांति दीपावली का बोनस दिया जाए।

3-  चार साल के बकाया ओवरटाइम का भुगतान किया जाए।

4-   वित्तीय घोटालों में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी की मानें तो परिवहन निगम प्रबंधन कर्मचारियों को वेतन भुगतान के साथ ही बोनस देने में आनाकानी कर रहा है। नोटिस के बावजूद निगम प्रबंधन मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं कर रहा है। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।

दीपावली से ठीक पहले परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल से लाखों यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन ठप किए जाने से यात्रियों के लिए बसों का ही सहारा था। कर्मचारियों की हड़ताल नहीं टली तो यह सहारा भी छिन जाएगा।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment