जोत सिंह बिष्ट ने दाखिल किया नामांकन, धनोल्टी की जनता से किया ये वादा

post


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और धनौल्टी विधानसभा से प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया । नामांकन करने के बाद 
 बिष्ट ने कहा कि धनौल्टी विधानसभा अपने आप में एक धनी विधानसभा है, कैम्पटी फॉल, टिहरी डैम जैसे बड़े-बड़े पर्यटन स्थल होने के चलते इसे देश-विदेश में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने हैरानी जताई कि हमारे क्षेत्र के लोग अन्य राज्यों में नौकरी की तलाश के लिए जा रहे हैं।
उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र के युवाओं के लिए वे यहीं पर रोजगार की व्यवस्था करेंगे।
साथ ही ऊंचाई वाले इलाके में मौसम के अनुसार ऑर्गेनिक खेती करवाने की भी कोशिश की जाएगी, ताकि किसानों को उनका उचित लाभ मिल सके और परिवारों की आमदनी बढ़ सके।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos