युवा लोकगायक गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन से संगीत जगत में शोक की लहर

post


युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इलेक्ट्रिकल से बीटेक गुंजन को गायन और संगीत के क्षेत्र में काफी रुचि थी, जिससे गुंजन ने कम समय में गायन और संगीत में ख्याति अर्जित कर ली थी। उनके आकस्मिक निधन पर लोक संगीत, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।
 गुंजन चंडीगढ़ किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे, जहां पंचकूला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
वह स्वयं कार ड्राइव कर अकेले ही चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
टिहरी निवासी शिक्षक कैलाश डंगवाल के पुत्र गुंजन का पहला एलबम नंदू मामा की स्याली काफी पॉपुलर हुआ था। धीरे-धीरे गुंजन गीत के साथ-साथ संगीत और वीडियो एलबम बनाने के लिए भी कार्य करने लगे। इन दिनों उनका गीता चैता की चैत्वाल्या संगीत ने भी बाजार में धूम मचा रखी है। पेशे से संगीतकार गुंजन ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से इलेक्ट्रिकल से बीटेक भी किया था। साथ ही संगीत विशारद की भी उनके पास डिग्री थी। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos