गोवा में उत्तराखंड के सूरज ने बिखेरी चमक,रेस वॉकिंग में स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

post

 

गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 किलोमीटर की रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट में पूरी की। इसे मिलाकर उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित आठ पदक जीत चुका है।
सूरज के कोच अनूप बिष्ट के मुताबिक सूरज 2016 से उनसे रेस वॉकिंग का प्रशिक्षण ले रहा है। जो कड़ी मेहनत कर इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए कई पदक जीत चुका है। 2018 में उसने अर्जेंटिना में आयोजित यूथ ओलंपिक की 5000 मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीता था। वर्ष 2018 में ही उसने थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की 5000 रेस वॉकिंग में रजत जीता। जबकि पिछले साल दोहा में 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उसने 24वां स्थान प्राप्त किया।
सूरज मूल से टिहरी के प्रतापनगर एवं हाल शिमला बाईपास देहरादून निवासी हैं। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. डीके सिंह के मुताबिक उत्तराखंड को अब तक दो स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। इससे पहले रुद्रपुर के निखिल भारती पेंचक सिलाट खेल के फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos