पुलकित सीधा-साधा बालक, यहां पढ़ें क्या कहा आरोपी के पिता विनोद आर्य ने..

post


अंकिता मर्डर केस के बाद पूरे प्रदेश में जनाक्रोश है। आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद उसे फांसी देने की पुरजोर मांग उठ रही है। वहीं आरोपी पुलकित के पिता डॉ. विनोद आर्य का कहना है कि उनका बेटा सीधा-साधा बालक है। अपने काम से काम रखता है। बिजनेस में ही उसका ध्यान रहता है। 
हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का आर्यनगर ज्वालापुर में घर है। उसके पिता डॉ. विनोद आर्य की फार्मेसी है। अंकिता मर्डर केस के बाद पुलकित के पिता डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है। हम जिम्मेदार लोग हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। बेटे डॉ. अंकित आर्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से भी इस्तीफा दे दिया है। डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि पुलकित आर्य काफी दिनों से उनसे अलग रह रहा था। 
बता दें, अंकिता हत्याकांड में भाजपा ने आरोपी के पिता विनोद आर्य और भाई डॉ. अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित किया है। भाजपा नेता विनोद आर्य पूर्व में दर्जाधारी राज्य मंत्री भी रहे हैं। जबकि भाई अंकित आर्य वर्तमान में उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment