विकासनगर में रफ्तार का कहर, एक छात्र की मौत, दो गंभीर घायल

post

विकासनगर मे आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया । हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ा रामपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
 टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए।
 हादसे में बिहार निवासी 22 वर्षीय छात्र सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि  विनीत और सौरव नाम के 2  छात्रों को गंभीर हालत में सहसपुर के एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ घायल छात्रों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।
 हादसे का शिकार हुए तीनों छात्र सहसपुर थाना क्षेत्र के JBIT कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos